देश

भीषण गर्मी से राहत लेते दिखा जंगल का बादशाह  

भीषण गर्मी से राहत लेते दिखा जंगल का बादशाह  
भोपाल, यश भारत।  मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी के बीच जंगल के राजा का एक दिलचस्प दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी कृष्णमूर्ति  द्वारा साझा की गई तस्वीर में एक शक्तिशाली नर बाघ पानी में बैठकर तपती गर्मी से राहत लेते नजर आ रहा है। लकड़ी के फ्रेम में सजी इस तस्वीर में बाघ की शान और जंगल की प्राकृतिक खूबसूरती एक साथ दिखाई देती है। भीषण गर्मी में अक्सर बाघ पानी के स्रोतों के आसपास समय बिताते हैं, ताकि अपने शरीर का तापमान नियंत्रित रख सकें। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने भी इस तस्वीर को साझा करते हुए इसे जंगली सुंदरता की शक्तिशाली झलक बताया है। तस्वीर में बाघ का शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज वन्यजीव प्रेमियों को खासा आकर्षित कर रहा है।
वन विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में जंगल के जलस्रोत वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा बन जाते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में बाघ, तेंदुए और अन्य जानवर अक्सर पानी के आसपास दिखाई देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button