जबलपुरमध्य प्रदेश
शातिर बदमाश पिस्टल कारतूस सहित पकड़ मै आया

जबलपुर यश भारत। शातिर तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बनाकर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस ने आधारताल क्षेत्र के रहने वाले एक आदतन अपराधी को पकड़कर उसके पास से एक देसी पिस्तौल और करतूत भी जप्त किया है।
थाना प्रभारी प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि अभय कनौजिया निवासी संजय नगर अधारताल का जंगल रिसोर्ट सूरमावाह में एक देशी पिस्टल लिये कोई अपराध करने की फिराक में है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई सूरमावाह में स्थित जंगल रिसोर्ट मे मुुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम अभय उर्फ अन्नू कनौजिया पिता अजय कनौजिया उम्र 33 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल बताया तलाशी लेने पर कमर में देशी पिस्टल खोसे मिला पिस्टल की मैगजीन को चैक करने पर 1 कारतूस लोड होना पाया गया। आरोपी अभय उर्फ अन्नू कनौजिया के कब्जे से 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी अभय उर्फ अन्नू कनौजिया के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का हे जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट, आर्म्स एक्ट, के 11 अपराध पंजीबद्ध है।




