कांग्रेस एससी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित संगठन मजबूती और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुआ मंथन

कांग्रेस एससी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित
संगठन मजबूती और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुआ मंथन
भोपाल यश भारत। इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनुसूचित एससी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं सभी जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन जन तक पहुंचाने और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दिग्विजय सिंह, राजेंद्र पाल , सज्जन सिंह वर्मा म.प्र. कांग्रेस एससी विभाग के प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी विभाग अध्यक्ष प्रदीप अहीरवार तथा सुरेंद्र चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन विस्तार बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली जनसंपर्क, सोशल मीडिया के उपयोग और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और वार्ड स्तर तक सक्रिय होकर जनता की समस्याओं को उठाने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों सदस्यता अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।







