Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

पावर प्लांट के चारों ओर मानव चेन बनाएगा ईरान, ट्रंप की खुली धमकी के बीच IRAN का नया प्लान तैयार

युवाओं ने दिया मानव श्रृंखला बनाने का प्रस्ताव

पावर प्लांट के चारों ओर मानव चेन बनाएगा ईरान, ट्रंप की खुली धमकी के बीच IRAN का नया प्लान तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हमले की धमकी के जवाब में ईरान ने अपने बिजली संयंत्रों की रक्षा के लिए ‘मानव श्रृंखला’ बनाने का आह्वान किया है। ट्रंप ने हो

video thumbnail

अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई और अधिक विकराल रूप लेती जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने को लेकर ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई डेडलाइन समाप्त होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, जिसके तहत अमेरिका ईरान के सभी बिजली संयंत्रों और पुलों को पूरी तरह तबाह करने की चेतावनी दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई इस खतरनाक चेतावनी के बीच तेहरान ने अपने नागरिकों से देश के बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए ‘मानव श्रृंखला’ बनाने का आह्वान किया है।

दरअसल, ट्रंप की डेडलाइन बुधवार को सुबह 3:30 बजे (स्थानीय समय) समाप्त होगी। इससे ठीक पहले ईरान के खेल और युवा मंत्रालय ने एथलीटों, कलाकारों और छात्रों सहित देश के युवाओं से मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे (स्थानीय समय) से परमाणु स्थलों के आसपास इकट्ठा होने का आह्वान किया है।

युवाओं ने दिया मानव श्रृंखला बनाने का प्रस्ताव

ईरान के मंत्री अलीरेजा रहीमी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “कई विश्वविद्यालय के युवाओं, युवा कलाकारों और युवा संगठनों ने प्रस्ताव दिया कि हम देश के बिजली संयंत्रों के चारों ओर एक मानव घेरा या मानव श्रृंखला बनाएं।ईरानी मंत्री के अनुसार, “इस प्रतीकात्मक कार्रवाई को ‘उज्ज्वल भविष्य के लिए ईरान के युवाओं की मानव श्रृंखला’ कहा जाता है।

देशभर के युवाओं की भागीदारी

उन्होंने आगे कहा, “हमें उम्मीद है कि देश भर के युवाओं की भागीदारी से बिजली संयंत्रों के चारों ओर यह मानव श्रृंखला बनेगी, और यह देश के बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए युवाओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button