जबलपुरमध्य प्रदेश

11 बजे एयरपोर्ट बुला लिए शव, 4 बजे आएगा चार्टर प्लेन

तमिलनाडु भेजे जाने वाले पार्थिव शरीरों की व्यवस्था में सामने आई भारी अव्यवस्था

जबलपुर, यश भारत। बरगी हादसे के बाद तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली भेजे जाने वाले पार्थिव शरीरों की व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने सुबह करीब 11 बजे ही पार्थिव शरीरों को मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी से एंबुलेंस के माध्यम से डुमना एयरपोर्ट बुला लिया, जबकि चार्टर प्लेन के शाम लगभग 4 बजे पहुंचने की जानकारी है।

इस कारण पार्थिव शरीर घंटों तक एंबुलेंस में एयरपोर्ट के बाहर ही रखे रहे, वहीं परिजन एयरपोर्ट के अंदर इंतजार करते रहे। भीषण गर्मी के बीच इस तरह की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि लंबे समय तक शव एंबुलेंस में रखने से डीकंपोज होने का खतरा बना रहता है।

06 1

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु भेजे जाने वाले इन्हीं पार्थिव शरीरों के मामले में यह पूरी अव्यवस्था देखने को मिली। चार्टर प्लेन की सटीक जानकारी ट्रैफिक कंट्रोल और संबंधित विभागों तक समय पर नहीं पहुंच पाई, जिससे समन्वय में कमी स्पष्ट नजर आई।
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक प्रबंधन और आपसी तालमेल पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी संवेदनशील स्थिति में बेहतर समन्वय और समयबद्ध योजना बेहद आवश्यक है, ताकि मृतकों के पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक उनके गृह नगर तक भेजा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button