भोपालमध्यप्रदेश

नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था चोरी की बाइक, पुलिस ने दबोचा

नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था चोरी की बाइक, पुलिस ने दबोचा

स्लॉटर हाउस के पीछे झाड़ियों में छिपाई थी गाड़ी

भोपाल, यशभारत। ।राजधानी की जहांगीराबाद थाना पुलिस ने लगातार चकमा दे रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक साल पहले चोरी हुई स्पोर्ट्स बाइक यामाहा आर 15 बरामद कर ली है। पकड़ा गया आरोपी नंबर प्लेट हटाकर शहर में धड़ल्ले से गाड़ी चला रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिंसी जहांगीराबाद निवासी फैजान खान (30) की आरवन-5 बाइक  मई 2025 में उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। फरियादी की शिकायत पर जहांगीराबाद थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक चलाने वाला संदिग्ध युवक ऐशबाग के जनता क्वार्टर के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नीले रंग की टी-शर्ट और जींस पहने युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जुनेद खान (22), निवासी जवाहर कॉलोनी, ऐशबाग बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि उसने मई 2025 में जिंसी क्षेत्र से यह बाइक चोरी की थी और नंबर प्लेट निकालकर इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने स्लॉटर हाउस के पीछे झाड़ियों में छिपाई गई बाइक को सुरक्षित जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी जुनेद खान पर रातीबड़, जहांगीराबाद और ऐशबाग थानों में जुआ एक्ट व चोरी के कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button