भोपाल

हत्या के प्रयास एवं बलवा में फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  1. हत्या के प्रयास एवं बलवा में फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार[ez-toc]

भोपाल यशभारत। हत्या के प्रयास एवं बलवा करने वाले फरार आरोपियों को कोलार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 अगस्त को फरियादी दुर्गेश उर्फ भैय्यू मेहरा पिता सुरेश मेहरा निवासी न्यू शिव जी मंदिर के आगे दामखेडा ए सेक्टर थाना कोलार रोड भोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी भरत डामौर , गोविन्द मालवीय, शुभम सरदार, गजनी द्वारा एक राय होकर गाली गलोंच की व जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। गिरफ्तारशुदा आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर घटना का रिक्रिएशन किया गया। पुलिस ने गोविंद मालवीय पिता मालम सिंह मालवीय उम्र 29 साल नि.320 दामखेडा कोलार रोड, नीतेश जाटव पिता लीलाकिशन उम्र 24 साल शाहपुरा, धनु उर्फ धनराज डामोर पिता तेजसिंह डामोर, बबलू मेहरा पिता प्रताप मेहरा उम्र 26 साल निवासी दामखेडा को गिरफ्तार किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button