Delhiजबलपुरमध्य प्रदेश

 चटोग्राम में भारतीय अधिकारी की संदिग्ध मौत, दूतावास परिसर में मिला शव से मचा हड़कंप

वे मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे।

 चटोग्राम में भारतीय अधिकारी की संदिग्ध मौत, दूतावास परिसर में मिला शव से मचा हड़कंप

बांग्लादेश के चटोग्राम स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग परिसर में एक भारतीय अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, जो भारतीय सहायक उच्चायोग में सहायक सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वे मूल रूप से हरियाणा के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, यह घटना चटोग्राम के खुलशी इलाके में स्थित भारतीय दूतावास परिसर की है। दूतावास कर्मियों ने जब लंबे समय तक नरेंद्र के कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर चिंता जताई, तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर नरेंद्र का शव बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चटोग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

इधर, घटना के बाद भारतीय दूतावास परिसर में हड़कंप का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, वहीं भारतीय दूतावास की ओर से भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button