भोपाल

एयरफोर्स ट्रेनिंग के लिए भोपाल आए 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

एयरफोर्स ट्रेनिंग के लिए भोपाल आए 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
– सुबह परिजनों से हुई थी बातचीत, कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत, हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
भोपाल, यश भारत । एयरफोर्स की ट्रेनिंग के सिलसिले में डिंडौरी से भोपाल आए 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल वर्मन पिता ब्रज बिहारी के रूप में हुई है। वह करीब एक माह पहले ट्रेनिंग के लिए भोपाल आया था।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह साहिल ने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी। उस समय उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इसके कुछ देर बाद करीब 10 बजे आसपास के लोगों को उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली। उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
साहिल का भोपाल में ठिकाना पीर गेट चौराहा स्थित जूस की दुकान के पास बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मौत की वजह अभी रहस्य – साहिल की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मृत्यु की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button