
ज्ञानवापी में ASI ने चौथे दिन सर्वे किया। टीम ने तहखाने के अंदर सर्वे किया। ज्ञानवापी के तीनों गुंबद, व्यास तहखाना और परिसर का सर्वे किया। ASI ने व्यास तहखाने में पैमाइश की। दीवारों की 3-डी फोटोग्राफी, स्कैनिंग करवाई। चार्ट में दीवारों पर मिली कलाकृतियों के प्वाइंट़स नोट किए। रविवार को कानपुर आईआईटी के दो GPR एक्सपर्ट भी सर्वे टीम के साथ अंदर गए हैं।