जबलपुरमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा; फील्ड में तैनात जवानों की थपथपाई पीठ

जबलपुर,यशभारत। ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। आज दिनांक 21 मार्च 2026 की सुबह पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय ने स्वयं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने विशेष रूप से थाना ओमती, लार्डगंज, गोहलपुर, हनुमानताल और बेलबाग क्षेत्रों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी हौसला अफजाई की। निरीक्षण के दौरान श्री उपाध्याय ने ड्यूटी पर मौजूद बल को बेहतर कार्यप्रणाली के लिए बधाई दी और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक की इस सक्रियता से न केवल फील्ड में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ा, बल्कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button