जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्टेडियम किंग्स भारत द्वारा ‘द बंगाल फाइल्स’ का विशेष प्रदर्शन

जगत बहादुर सिंह ‘अन्नु’ तथा उत्तर-मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

स्टेडियम किंग्स भारत द्वारा ‘द बंगाल फाइल्स’ का विशेष प्रदर्शन

जबलपुर। स्टेडियम किंग्स, भारत द्वारा रविवार दोपहर समदड़िया मॉल में विवेक अग्निहोत्री निर्मित एवं निर्देशित फिल्म “द बंगाल फाइल्स” का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती नरसिंह मंदिर की जनजातीय छात्राओं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नु’ तथा उत्तर-मध्य क्षेत्र के विधायक  अभिलाष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। अतिथियों का स्वागत स्टेडियम किंग्स भारत के सदस्यों द्वारा किया गया। फिल्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने छात्राओं का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरांत सभी ने छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान भी किया।

1758196876 WhatsApp%20Image%202025 09 18%20at%205.07.32%20PM

स्टेडियम किंग्स के एडमिन  जितेंद्र सिंह ‘जित्तू’ ने बताया कि इस फिल्म प्रदर्शन का उद्देश्य आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायकों को नमन करना तथा छात्रों को भारत के सच्चे इतिहास से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि जिनके साहस और बलिदान से मानवता का विनाश टला, उन्हीं को भुलाकर दूसरों को श्रेय देने का प्रयास किया गया था, जिसे यह फिल्म उजागर करती है।

आयोजन को सफल बनाने में स्टेडियम किंग्स टीम के सदस्य अभिनेश गुप्ता, नितीश अग्रवाल, रजनीश सिंह, दीपक द्विवेदी, सत्येंद्र पचौरी, राकेश अमलाथे सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button