देश

कटनी-दमोह मार्ग सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत 4 की दर्दनाक मौत, पिकअप ने मारी बाइक सवारों को ठोकर, 3 ने मौके पर ही दम तोड़ा

कटनी, यशभारत । कटनी-दमोह मार्ग पर हीरापुर व बड़गांव के बीच हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ठोकर इतनी तेज थी कि बालिका समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत रीठी अस्पताल में हुई। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मृत चारों लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। चारों पन्ना जिले के निवासी थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिकअप वाहन क्रमांक UP 70 PT 5556 को जब्त किया गया है और मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।
रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद ने बताया कि गुरूवार की शाम सात बजे के आसपास सलैया चौकी अंतर्गत कटनी-दमोह मार्ग पर हीरापुर व बड़गांव के बीच रैपुरा की ओर जा रहे मोटर साइकिल सवारों को टमाटर लेकर कटनी की तरफ आ रहे एक पिकअप वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। मोटर साइकिल में तीन लोग सवार थे और उनके साथ आगे चार साल की बालिका बैठी हुई थी। दुर्घटना में दो युवकों सहित बालिका की मौके पर मौत हो गई। बताया गया है कि दमोह से कटनी की ओर टमाटर लेकर आ रहे एक पिकअप वाहन ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अन्नू पिता कोमल बसोर उम्र 32 वर्ष, कु. भारती पिता अन्नू बसोर उम्र ढाई साल, विनोद पिता रमेश बसोर उम्र 30 तथा प्रेमलाल पिता काशीराम बसोर उम्र 32 साल की मौत हुई है। सभी ग्राम बघवार थाना रैपुरा जिला पन्ना के निवासी थे। बच्ची सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथे घायल ने रीठी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया और रीठी से पहले वाहन सड़क पर खड़ा कर भाग निकला। गंभीर घायल एक युवक को एम्बुलेंस से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां पर उसने भी इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।IMG 20260101 WA1914 IMG 20260101 WA1917 IMG 20260101 WA1916 IMG 20260101 WA1889

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button