जबलपुरमध्य प्रदेश

एसएस एडवरटाइजिंग को जीएसटी अनुपालन के लिए मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएशन’

संस्था ने भारत सरकार एवं जीएसटी विभाग का आभार जताया

जबलपुर,यशभारत। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जबलपुर स्थित सुपीरियर सर्विसेज एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड (एसएस एडवरटाइजिंग) को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कर अनुपालन के लिए ‘सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएशन’ से सम्मानित किया गया है। कंपनी को यह सम्मान जीएसटी रिटर्न समय पर दाखिल करने तथा करों का समय पर भुगतान करने में अनुकरणीय अनुशासन और जिम्मेदारी प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया गया।

प्रमाणपत्र में कर अनुपालन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र की आर्थिक मजबूती और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान बताया गया है। यह सम्मान जीएसटी व्यवस्था के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदान किया गया।

संस्था के डायरेक्टर सुरेश असावा, संजीव शर्मा एवं रवि पिल्लई ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारत सरकार एवं जीएसटी विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कंपनी की पूरी टीम के समर्पण, सम्मानित ग्राहकों के विश्वास तथा व्यावसायिक सहयोगियों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने भविष्य में भी पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्ध कर-अनुपालन और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button