एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ, टेक निवेश का नया हब बनेगा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन, जीसीसी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर जोर
MP Tech Growth Conclave 3.0 Launched; Madhya Pradesh Set to Become a New Hub for Tech Investment Chief Minister Dr. Mohan Yadav inaugurated the event, emphasizing the need to boost investment in the GCC, data center, and semiconductor sectors.

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ, टेक निवेश का नया हब बनेगा मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन, जीसीसी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर जोर
भोपाल, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को होटल ताज लेक फ्रंट में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 जीसीसी डेटा सेंटर एवं सेमीकंडक्टर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सम्मेलन का उद्देश्य मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जीसीसी डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना है। कॉन्क्लेव में देश विदेश की अग्रणी टेक कंपनियों उद्योगपतियों निवेशकों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की उद्योग एवं निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश तकनीकी और औद्योगिक विकास के नए दौर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं पारदर्शी व्यवस्था और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ वन टू वन बैठकें भी कीं। इस दौरान टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश रोजगार सृजन और आधुनिक औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में कई रणनीतिक एमओयू का आदान प्रदान तथा नई परियोजनाओं की शुरुआत भी की गई। राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह के निवेश से मध्यप्रदेश में हाई-टेक उद्योगों का विस्तार होगा युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश डिजिटल एवं सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। कॉन्क्लेव के माध्यम से सरकार ने निवेशकों को यह संदेश भी दिया कि मध्यप्रदेश भविष्य की तकनीकी अर्थव्यवस्था का मजबूत केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।







