जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के ख्यातिप्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज का मुंबई यश भारत कार्यालय में आत्मीय स्वागत

विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

मुंबई,यशभारत। जबलपुर के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुष्पराज ने मुंबई स्थित यश भारत कार्यालय में सदिच्छा भेंट की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यश भारत के सहसंपादक श्रीश उपाध्याय ने डॉ. पुष्पराज जी को शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। भेंट के दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

डॉ. पुष्पराज की इस सदिच्छा भेंट को यश भारत परिवार ने सम्मान और खुशी के साथ स्मरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button