उमरा यात्रियों के लिए भोपाल में हुआ विशेष प्रशिक्षण कैंप

उमरा यात्रियों के लिए भोपाल में हुआ विशेष प्रशिक्षण कैंप
मुफ्ती रईस खान क़ासमी ने अरकान सिखाए; उमर इंटरनेशनल ने भोपाल से पहली ट्रिप की घोषणा की
भोपाल, यशभारत। उमरा की पाक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को उचित धार्मिक मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए राजधानी में एक विशेष उमरा तरबियती कैंप का सफल आयोजन किया गया। शुक्रवार को कोहेफिजा स्थित सेफिया कॉलेज रोड पर आयोजित इस कैंप का ज़िम्मा उमर इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स ने लिया, जहां बड़ी संख्या में आज़मीने-उमरा उपस्थित रहे।

प्रमुख धार्मिक हस्ती ने किया मार्गदर्शन
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का केंद्र बिंदु थे रईस-उल-उलेमा मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना मुफ्ती रईस अहमद खान क़ासमी (मुफ्ती, दारुल इफ्ता भोपाल)। उन्होंने यात्रियों को उमरा से जुड़े अरकान, सवाब वाली दुआएं और सबसे महत्वपूर्ण, हरम शरीफ में अनुशासन और आदाब (शिष्टाचार) का ज्ञान प्रदान किया। मुफ्ती साहब ने विस्तार से बताया कि कैसे इन पवित्र स्थानों पर अदब के साथ इबादत की जा सकती है।
भोपाल में ट्रेवल्स का नया अध्याय
इस मौके पर उमर इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था ने देश भर में अपनी सफल सेवाओं के बाद अब भोपाल में भी अपना औपचारिक संचालन शुरू कर दिया है। उन्होंने घोषणा की कि भोपाल के यात्रियों के लिए पहला उमरा ट्रिप जल्द ही रवाना किया जाएगा और भविष्य में यहां से नियमित यात्राओं का सिलसिला जारी रहेगा।
यात्रियों को कैंप में बुकिंग प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़ों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह कैंप भोपाल के स्थानीय उमरा यात्रियों को व्यवस्थित और संपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक पहला और सराहनीय कदम रहा।






