जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

25 सितंबर से जबलपुर होकर गुजरेगी  स्पेशल एलटीटी -दानापुर डेली ट्रेन

एलटीटी-दानापुर-एलटीटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (67-67 ट्रिप)

25 सितंबर से जबलपुर होकर गुजरेगी  स्पेशल एलटीटी -दानापुर डेली ट्रेन

जबलपुर यशभारत ।रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों दुर्गा, दिवाली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी के चलते रेलवे नेएलटीटी-दानापुर-एलटीटी व दानापुर-पुणे-दानापुर के बीच डेली स्पेशल ट्रेन आगामी 25 सितम्बर से जबलपुर होकर चलेगी ।इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी।

एलटीटी-दानापुर-एलटीटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (67-67 ट्रिप)

स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01143 एलटीटी से दानापुर स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 20:55 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर 03:40 बजे, सतना सुबह 06:45 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए सायं 18:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01144 दानापुर से एलटीटी स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 1 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से रात 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रयागराज छिवकी प्रात: 05:45 बजे, सतना 09:20 बजे, जबलपुर 12:05 बजे, इटारसी दोपहर 15:40 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन भोर में 04:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। (67 सेवाएं

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

पुणे-दानापुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (67-67 ट्रिप)

स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01449 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी में सुबह 06:10 बजे, जबलपुर में सुबह 09:55 बजे, सतना में दोपहर 12:30 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए और तीसरे दिन मध्यरात्रि 02:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। (67 सेवाएं). इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 दानापुर से पुणे स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 2 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से प्रात: 05:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी दोपहर 12:55 बजे, सतना में रात 20:25 बजे, जबलपुर में रात 22:55 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 02:35 बजे पहुंचकर और दूसरे  दिन शाम को 18:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी। (67 सेवाए
ट्रेन के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button