त्रिचि के लिए रवाना हुए पिता-पुत्र के शव, दोपहर 12 बजे चार्टर्ड विमान से भेजे जाएंगे पार्थिव शरीर

त्रिचि के लिए रवाना हुए पिता-पुत्र के शव, दोपहर 12 बजे चार्टर्ड विमान से भेजे जाएंगे पार्थिव शरीर
जबलपुर, यश भारत। बरगी डैम क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले कामराज और उनके पुत्र श्रीतमिल के पार्थिव शरीर अब त्रिचि के लिए रवाना कर दिए गए हैं। रविवार को त्रिचि में खराब मौसम के कारण शवों को ले जा रही एम्बुलेंस को बीच रास्ते से वापस ओएफके अस्पताल लाना पड़ा था, लेकिन सोमवार सुबह मौसम साफ होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने दोबारा तैयारी शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह से शवों को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। दोपहर करीब 12 बजे चार्टर्ड विमान के जरिए दोनों पार्थिव शरीर त्रिचि भेजे जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
गौरतलब है कि रविवार को डुमना एयरपोर्ट से विमान रवाना नहीं हो सका था, क्योंकि त्रिचि में मौसम खराब होने के चलते विमान की लैंडिंग संभव नहीं थी। इसके बाद एम्बुलेंस को सीओडी मोड़ से वापस ओएफके अस्पताल लाया गया था, जहां शवों को मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया।







