देश

दुर्लभ संयोगों के बीच मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – भक्ति और उल्लास में डूबा शहर, मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

दुर्लभ संयोगों के बीच मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
– भक्ति और उल्लास में डूबा शहर, मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुWhatsApp Image 2026 09 04 at 12.27.27

भोपाल, यश भारत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष जन्माष्टमी पर अत्यंत दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जिसमें अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि के चंद्रमा का एक साथ मिलन हो रहा है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहरभर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। श्री हरिहर महोत्सव समिति द्वारा लगातार 14वें वर्ष भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति की यह शोभायात्रा लखेरापुरा स्थित श्रीजी मंदिर से प्रारंभ होगी। 
21 स्थानों पर माखन-मटकी फोड़: यात्रा के दौरान निर्धारित 21 स्थानों पर श्रीकृष्ण ग्वालों की टोली के साथ माखन की मटकी फोड़ते दिखाई देंगे। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां शामिल होंगी। इनमें विशेष रूप से कैलाश पर्वत पर विराजमान शिव-पार्वती, झूले पर राधा-कृष्ण तथा वसुदेव जी द्वारा बाल कृष्ण को नदी पार ले जाने की सजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष जन्माष्टमी महोत्सव का विशाल आयोजन किया गया है। मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां दिनभर हरिनाम संकीर्तन, महाअभिषेक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलेगा। शहर के कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धलु पहुंचने लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button