जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शर्मनाक! ‘सेनेटरी पैड’ मांगने पर 11वीं कक्षा की छात्रा को एक घंटे तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा

 उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा के दौरान मासिक धर्म आने पर प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, तो उसकी मदद किए जाने के बजाय उसे कथित तौर पर एक घंटे तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी नंदन के मुताबिक, छात्रा के पिता ने शिकायत की है कि उसकी बेटी शनिवार को परीक्षा देने के लिए मॉडल टाउन स्थित कन्या इंटर कॉलेज गई, तभी उसे एहसास हुआ कि उसका मासिक धर्म शुरू हो गया है और उसने प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

नंदन के अनुसार, छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के बजाय कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा गया और वहां लगभग एक घंटे तक खड़ा रखा गया। छात्रा के पिता के मुताबिक, स्कूल प्रशासन से मदद न मिलने पर उसकी बेटी लगभग एक घंटे बाद घर लौट आई और अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button