भोपालमध्य प्रदेश

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, भोजशाला विकास और सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, भोजशाला विकास और सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री चैतन्य कश्यप ने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन और नार्वे में मिले सम्मान पर बधाई दी। साथ ही इंडो फ्रांस कॉन्क्लेव में व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के निवेशकों द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश की रुचि जताने की जानकारी भी साझा की गई। कैबिनेट में निगम मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उनके लिए जल्द प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री हाल ही में जगदलपुर में आयोजित बैठक में भी शामिल हुए थे। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि नक्सल प्रभावित और नक्सलमुक्त क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि आम जनता को जल्द लाभ मिल सके। धार स्थित भोजशाला मामले में वागदेवी मंदिर को मान्यता मिलने के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। करीब 750 वर्षों बाद मंदिर को नई पहचान मिलने पर सरकार ने लंदन के म्यूजियम में रखी वागदेवी की प्रतिमा को वापस लाने के प्रयास करने की बात कही है। साथ ही भोजशाला क्षेत्र का विकास महाकाल लोक की तर्ज पर किए जाने की योजना है। इसके अलावा नेमावर और सिवनी की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। प्रदेश में तबादला प्रक्रिया 1 जून से 15 जून तक लागू रहेगी जो पूर्व की नीति के अनुसार संचालित होगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि गंभीर बीमारियों से जुड़े मामलों को तबादला प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button