भोपाल

सडक़ हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत -नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

सडक़ हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
-नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
भोपाल, यशभारत।
मिसरोद इलाके में बाकइ सवार सिक्योरिटी गार्ड की सडक़ हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त वह नाइट ड्यटी पर जा रहा था। उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है या फिर वह किसी मवेशी से टकराया है, फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। इधर, जहांगीराबाद इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वही, निशातपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग ने बीमारी के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई भागीरथ राय ने बताया कि मंडीदीप निवासी मंथन यादव पुत्र विशाल यादव(20) नर्ममदापुरम रोड स्थित एक निर्माणाधीन होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। इन दिनों वह नाइट ड्यूटी कर रहा था। कल रात करीब पौने आठ बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह समरधा गांव स्थित सर्विस रोड से गुजर रहा था, तभी वह सडक़ हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुंरत एम्स पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है, जहां पर आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी है अथवा किसी मवेशी से टकराने के बाद उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने फांसी लगाई-
जहांगीराबाद थाना के एसआई रामसजीवन वर्मा ने बताया कि बरखेड़ी निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा पति विष्णु(20) गृहणी थी, जबकि उसका पति कॉरपेंटर का काम करता है। करीब आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह मूलत: सोजनी बरेली जिला रायसेन के रहने वाले हैं। कल महिला ने अपने घर में पंखे के कुंदे से दुपट्टे का फंदा बांध कर फांसी लगा ली। घटना के वक्त पति एक रिश्तेदार के यहां बेटी के जन्म होने पर मिठाई लेकर गया था। जब वह दोपहर में वापस लौटा तो घटना का पता चला। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विवाद से तंग आकर बुजुर्ग ने जान दी-
निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि शिव नगर निवासी सीताराम साहू(89) अपनी पत्नी, बेटा और बहू के साथ रहते थे। कल रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस को शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, इसी कारण वह डिप्रेशन में रहने लगे थे, इस कारण अक्सर वह मरने की बात करते थे। संभवत: उन्होंने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button