भोपालमध्य प्रदेश

हबीबगंज में गिरफ्तारी के बाद आज परवलिया में 1 क्विंटल गोमांस जब्त

हबीबगंज में गिरफ्तारी के बाद आज परवलिया में 1 क्विंटल गोमांस जब्त

भोपाल, यशभारत: राजधानी  में शनिवार को  हबीबगंज में 3 क्विंटल गोमांस के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, आज सुबह परवलिया सड़क इलाके में भी गोमांस से भरी एक कार जब्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह परवलिया सड़क इलाके में विधि ढाबे से रंगला पंजाब ढाबे की ओर जाने वाले मार्ग पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध कार की घेराबंदी की। घेराबंदी होते देख कार का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
​पुलिस ने जब जब्त वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से गाय की मुंडी, पांव, खाल और करीब एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कार के पंजीकरण की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हबीबगंज में 3 क्विंटल गोमांस के साथ गिरफ्तारी
​यह कार्रवाई  एक दिन पहले हुई एक बड़ी सफलता के ठीक बाद हुई है। हबीबगंज थाना क्षेत्र में बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका था। कार से 3 क्विंटल के करीब गोमांस जब्त किया गया था और नंद किशोर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
​हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि आरोपी नंद किशोर को रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से गोमांस के स्रोत और गो-तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में सघन पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

​गो-तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा
​लगातार दो दिनों में सामने आई इन घटनाओं से स्पष्ट है कि राजधानी में गो-तस्करों का एक सक्रिय नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि हबीबगंज में गिरफ्तार आरोपी से मिलने वाली जानकारियों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क पर जल्द ही नकेल कसी जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button