स्क्रैप कारोबारी ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकला -डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

स्क्रैप कारोबारी ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकला
-डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
टीलाजमालपुरा इलाके में स्क्रैप कॉरोबारी शादी के महज डेढ़ साल बाद अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक इंद्रा नगर निवासी सालेहा उद्दीन पति असलम (24) गृहणी हैं। उनका पति स्क्रैप का काम करता है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उनकी एक बच्ची भी है। शादी के बाद से ही पति छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। कल दोपहर पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायके पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।







