जबलपुर

समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का कटेगा वेतन

यशभारत की खबर का असर....

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

यशभारत की खबर का असर….

नगर निगम में लेटलतीफी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सूची हो रही तैयार

नगर निगम कमिश्नर ने जारी किए आदेश

 

cdddddddddddddddddddd 1

जबलपुर,यशभारत। लगातार दो दिनों से यशभारत द्वारा नगर निगम मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की लेट-लतीफी की पोल खोली थी और कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों का भीषण गर्मी में इंतजार कर रही जनता की समस्या उठाई थी। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर ने नगर निगम के ऐसे सभी लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। निगम आयुक्त प्रीति यादव ने दो टूक कहा है कि जो अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं आएगा उनका वेतन काटा जाएगा।

इसी क्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव ने आकस्मिक रूप से सुबह 10.30 बजे निगम मुख्यालय पहुंचकर नगर निगम के सभी विभागों में संधारित पंजी रजिस्टर को बुलबाकर जांच की और कार्यालयीन समय 10:30 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति नहीं देने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को अनुपस्थित मानकर वेतन काटने की कार्रवाई सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिये।

अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की हो रही सूची तैयार
निगमायुक्त ने आज सुबह-सुबह 10:30 से लेकर 11:00 बजे के बीच सभी विभागों के उपस्थिति पंजी रजिस्टर आयुक्त कार्यालय बुलवाई और अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की सूची तैयार करने के साथ-साथ उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जितने भी अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाते हैं उन सभी के अनिवार्य रूप से वेतन काटने की कार्रवाई की जाये।
निगमायुक्त ने निगम मुख्यालय के साथ-साथ सभी संभागों में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने और आम नागरिकों से प्राप्त प्रपत्रों उनके कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा के अंदर कार्य करने के निर्देश प्रदान किये।
०००००००००००
०००००००००००००

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button