जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
राजुल टाउनशिप के पास सड़क दुर्घटना: 25 वर्षीय युवती की मौत

जबलपुर यशभारत। गोरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजुल टाउनशिप के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। उक्त दुर्घटना उस समय हुई जब युवती अपने घर से स्कूटी में सवार होकर जिम जाने के लिए निकली हुई थी।
इस सड़क दुर्घटना के संबंध में गोरा बाजार थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलहरी निवासी 25 वर्षीय ज्योर्तेश्वरी पासी सुबह घर से जिम जा रही थी वह जैसे ही राजुल टाउनशिप के पास पहुंची ही थी कि एक बस चालक ने वहां को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवती के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा बस को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।







