जबलपुरमध्य प्रदेश

छठ पर महर्षि महेश योगी वार्ड के निवासियों को मिली कुंड की सौगात

महिलाओं ने छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की

जबलपुर यशभारत। आस्था, पवित्रता और भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा शहरभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया और मंगलवार को इसका समापन भी हो गया। लेकिन अधारताल के अंतर्गत महर्षि महेश योगी वार्ड के निवासियों के लिए छठ का यह पर एक सौगात भी लाया।महाकौशल कॉलोनी स्थित पार्क में पार्षद श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि के प्रयासों से बने नए कुण्ड का निर्माण कराया गया जिसमें सोमवार की सोमवार की संध्या और मंगलवार को सुबह सूर्य को अर्धय देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने क्षेत्रीय पार्षद अंजना मनीष अग्रहरि की इस पहल की सराहना भी की | यह कुण्ड पार्षद के प्रयास से श्रद्धालुओं की मांग पर विशेष रूप से बनाया गया है। और इसे छठ महापर्व के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया।

महाकौशल कॉलोनी का पार्क छठ पर्व पर पूरी तरह भक्ति और उत्साह से सराबोर दिखा। छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री के साथ भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना की। दीपों की जगमगाहट और छठ गीतों की मधुर ध्वनि ने पूरे परिसर को आस्था के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, व्रती महिलाएँ और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूजन अर्चन के बाद सभी ने छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। पार्षद श्रीमती अंजना मनीष अग्रहरि ने कहा कि यह पर्व नारी शक्ति, स्वच्छता और सूर्य उपासना की भारतीय परंपरा का प्रतीक है। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि अब वार्ड में हर वर्ष छठ महापर्व बड़े स्तर पर मनाया जा सकेगा। नए कुण्ड के निर्माण से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है और क्षेत्र में धार्मिक आयोजन के लिए एक स्थायी स्थल उपलब्ध हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button