कटनीमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने बड़वारा के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण, “

शिक्षण व्‍यवस्‍थाओं और धान उपार्जन केन्‍द्रों का लिया जायजा"

कटनी- कलेक्टर आशीष तिवारी ने विकासखंड बड़वारा के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया कला में शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्रों से संवाद किया। कलेक्टर ने आधार अपडेशन केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पिपरिया कला के पंचायत भवन का भी अवलोकन किया।
इसके अलावा, कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया और तौल कांटे के सत्यापन की जांच की। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता, सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button