जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आरडीयू कर्मचारी संघ चुनावःदोपहर तक मतदान, शाम को परिणाम

जबलपुर यश भारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीयू) में आज शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों को चुनने सुबह 9 बजे से मतदान चल रहा है। कुल 417 कर्मचारी मतदाता के हाथों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला है। पं. कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में बनाए गए मतदान केंद्र के गलियारे में सुबह से खड़े प्रत्याशी मतदाता कर्मचारियों से अपने पक्ष में गुहार लगाते नजर आए। कर्मचारियों को लुभाने के लिए प्रत्याशी हर वो तरीका अपना रहे थे, जो राजनैतिक दल के प्रतिनिधि अपनाते हैं। बंस बहोर पटैल और वीरेंद्र पटैल की पैनल में सीधी टक्कर के चलते इस बार के चुनाव परिणामों पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि दोनों ही पैनलों के उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं। लंच टाइम मतदान प्रक्रिया चलने के बाद वोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मतों की गिनती भी सभी के सामने प्रेक्षागृह में ही होगी।अध्यक्ष पद के लिए बंश बहोर पटेल और वीरेंद्र पटेल के बीच मुख्य मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अखिलेश दीक्षित, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, ब्रजेश कुमार द्विवेदी, प्रेम प्रकाश पुरोहित, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, रामसजीवन सौंधिया, संतोष सिंह ठाकुर मैदान में हैं। इसके साथ ही महासचिव के एक पद लिए राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला और संजय कुमार यादव में सीधा मुकाबला है। संयुक्त सचिव के एक पद के लिए रजनीश पाण्डेय और रोहित आर्या आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकित श्रीवास, कृष्ण कुमार पाठक और विक्रम सिंह उइके के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनिल बाहुबली जैन, अरुण कुमार अन्थोनी, गणेश प्रसाद पाण्डेय, गणेश प्रसाद उनेहा, जयशंकर प्रसाद पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, प्रवीण जायसवाल, राजशरण पाण्डेय, संजय कुमार विश्वकर्मा, सनी यादव, शिवकुमार चौधरी, सुनील ठाकुर, सुरेश कुमार तिवारी चुनाव मैदान में हैं।

WhatsApp Image 2025 03 03 at 3.11.48 PM

WhatsApp Image 2025 03 03 at 3.11.51 PM WhatsApp Image 2025 03 03 at 3.11.50 PM WhatsApp Image 2025 03 03 at 3.11.49 PM 1 WhatsApp Image 2025 03 03 at 3.11.49 PM WhatsApp Image 2025 03 03 at 3.11.48 PM 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App