SPMCHP231-2 Image
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

5 महीने से फरार दुष्कृत्य का आरोपी गिरफ्तार ; बरही पुलिस ने इंदौर में दबोचा

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विजराघवगढ़ के पी सिंह के सुपरविजन में बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे द्वारा पांच माह से फरार चल रहे दुष्कृत्य के एक आरोपी को गत दिवस इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि धारा 376 के एक मामले में लगभग 5 माह से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी चंदन जायसवाल पिता शिवनंदन जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी करौंदी को पकडऩे में सफलता हासिल हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर इंदौर रवाना किया गया था। एसआई विनोद कान्त सिंह, प्रधान आरक्षक आकेश तिवारी एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक प्रशांत ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को इंदौर के भवरकुंआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना बरही लाया गया। उक्त आरोपी को गत 6 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image