जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सुबह से शाम तक 1 इंच के ऊपर बारिश शहर के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट

सुबह से शाम तक 1 इंच के ऊपर बारिश

शहर के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट

जबलपुर यश भारत। पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ ही जबलपुर जिले में भी मेहरबान मानसून के कारण लगातार बारिश का दौर जारी है। कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण ग्राफ में भी उल्लेखनीय हो रहा है। रविवार की सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 के बीच 1 इंच के करीब बारिश हो चुकी थी और बारिश का क्रम जारी था। आने वाले घंटो
में भी जिले में भारी बारिश की संभावना स्थानीय मौसम कार्यालय के द्वारा दी गई है। जबलपुर के साथ ही पड़ोसी जिले मंडला डिंडोरी दमोह नरसिंहपुर बालाघाट और सिवनी में भी भारी बारिश का अलर्ट है। जबलपुर के मौसम की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22. 8 पर रहा। रात में हुई बारिश को भी छोड़ दिया जाए तो सुबह 8:30 से लेकर 5:30 के बीच करीब 25 मिली मीटर वर्षा दर्ज हो चुकी थी। जबकि कुल वर्षा का योग 387.2 मिलीमीटर पर पहुंच चुका था। अकेले जुलाई माह के शुरुआती 6 दिनों में ही बारिश का आंकड़ा 7 इंच को पार कर गया है। जबकि कुल वर्षा 15 इंच के ऊपर पहुंच चुकी है।

डैम के गेट खुलते ही नजारा देखने पहुंचने लगे लोग

रविवार दोपहर 12:00 बजे जैसे ही बरगी बांध के गेट खोले जाने की खबर लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग नजारा देखने के लिए वहां पहुंचने लगे थे। चार पहियों की लंबी कतार बरगी बांध रोड पर देखी गई। बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहनों से भी पहुंच रहे थे। इनमें से कुछ लोग तो शहर के ग्रामीण अंचलों से भी पहुंच रही थे और इनमें शामिल युवा वर्ग सेल्फी लेने में मशगूल नजर आया। और यह सिलसिला अब अब आगे भी जारी रहेगा जिसके चलते सावधानी और सतर्कता की भी आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button