भोपाल में राहुल गांधी की राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से गुफ्तगू ,चढ़ा सियासी पारा
महाचौपाल कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने सांसद विवेक तन्खा को अपने पास बुलाया

भोपाल यशभारत । भोपाल में मंगलवार को राजनीतिक माहौल काफ़ी गर्म था,कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल दौरा,मंच में राज्य सभा सांसद वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा को श्री गाँधी नें अपने पास बुलाकर चर्चा की काफ़ी क़यास लगाए जा रहे है । कल भोपाल में आयोजित कांग्रेस के किसान महा चौपाल कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष जित्तू पटवारी के माध्यम से सांसद विवेक तन्खा को अपने पास बुलाया ।
इस वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के उद्भोधन दे रहे थे,श्री तन्खा श्री खड़के की कुर्सी में बैठकर राहुल गांधी से लगभग चार से पाँच मिनिट गुफ़्तगू करके अपनी कुर्सी में वापस चले गए,पर यह कुछ मिंटो का वक्त राजनीति में काफ़ी अहमियत रखते हैं अचानक हुई चर्चा से राजनैतिक हलकों में हलचल मच गई है।

राजनीति में श्री तन्खा का जिस तरह का प्रभाव है उस मायने से यह सामान्य बात है,पर मंच राहुल गांधी का बुलाकर बात करना काफ़ी गंभीरता से लिया जा रहा है,दो प्रमुख नेताओं की चर्चा क्या हुई,यह तो दोनों को ही मालूम है,पड़ राजनीति में यह काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।अब चर्चा क्या हुई होगी ,इसको लेकर राजनीति में अपने अपने तरह से जानकार ख़ुद सवाल बनाकर हल नहीं निकाल पा रहे है ।बहरहाल राजनीति में कब किसका सितारा बुलंद हो जाए यह बुलंदी में पहुँचने वाले को ही पता नहीं होता,






