भोपालमध्य प्रदेश

संपर्क अभियान शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझाई, पहले दिन 624 शिकायतों का मौके पर निराकरण

संपर्क अभियान शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान

स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझाई, पहले दिन 624 शिकायतों का मौके पर निराकरण

भोपाल,यश भारत। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शुरू किए गए संपर्क अभियान 2026 के तहत भोपाल ग्रामीण और विदिशा क्षेत्र में आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ जागरूकता और संवाद पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के पहले ही दिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता शिविरों में पहुंचे, जहां अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। भोपाल ग्रामीण वृत्त के रातीबड़ वितरण केंद्र में आयोजित शिविर का निरीक्षण कंपनी के निदेशक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक जाहिद अजीज खान भी उपस्थित रहे। शिविर में अधिक बिजली बिल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए स्मार्ट मीटर और पारंपरिक मीटर का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि वे चाहें तो दोनों मीटर सीरीज में लगवाकर बिजली खपत की तुलना भी कर सकते हैं। निदेशक श्रीवास्तव ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए उपभोक्ताओं को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में झूलते तारों और टेढ़े खंभों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं सिरोंज में आयोजित शिविर का अवलोकन मुख्य महाप्रबंधक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक वितरण केंद्र में 4 से 8 शिविर लगाए जाएंगे जो अगले 12 माह तक चलेंगे। भोपाल ग्रामीण क्षेत्र में पहले दिन आयोजित 19 शिविरों में 991 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 624 का तत्काल निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button