इंटर कॉलेज युवा उत्सव प्रतियोगिता में हुआ विवाद, छात्रों ने लगाए जजमेंट में आरोप- दामाद को लाभ पहुंचाने ससुर को बैठा दिया जजमेंट में

जबलपुर, यश भारत। आज महाकौशल कॉलेज में कॉलेज लेवल युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां पर पूरे जबलपुर से लगभग 13 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें रिजल्ट के वक्त छात्रों ने जमकर हंगामा किया। रिजल्ट के दौरान विजयी टीम पर आरोप लगे कि टीम को प्रशिक्षण देने वाले अमरकांत चौधरी के ससुर महेश सैनी एवं दूसरे जज राकेश गिरी के साथ जीतने वाली टीम के प्रशिक्षक सीधे तौर पर जुड़े है और इन दोनों ने जजमेंट में बैठकर टीम को विशेष लाभ दिया। जबकि नियम के अनुसार जजमेंट में बैठने वाले व्यक्ति का सीधे तौर से किसी भी टीम के सदस्य या प्रशिक्षक से संबंध नहीं होना चाहिए जब नोडल अधिकारी किरण सिंह मैडम से बात किया गया तो मैडम का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि प्रशिक्षक का दामाद सीधे तौर पर इस प्रतियोगिता से जुड़ा हुआ। महाकौशल कॉलेज, सेंट अलायसिस एवं होम साइंस कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों ने इस जजमेंट पर आपत्ति ली है। और उचित कार्यवाही नहीं होने पर अपनी शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही है।






