भोपालमध्यप्रदेश

बड़े तालाब में कूदी महिला को गोताखोर ने बचाया, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

बड़े तालाब में कूदी महिला को गोताखोर ने बचाया, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

भोपाल,यशभारत। भोपाल के बड़े तालाब स्थित वीआईपी रोड के पास एक महिला ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। महिला काफी पानी पी चुकी थी, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद गोताखोर शेख आसिफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे की कार्रवाई तथा उपचार के लिए थाना तलैया पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button