लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे जबलपुर
मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का हुआ जबलपुर आगमन हुआ

जबलपुर, यश भारत । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, नारों और मंचों से भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय तक पूरे मार्ग पर जगह-जगह मंच सजाए गए थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जबलपुर आगमन हुआ जहां उन्होंने डुमना विमानतल पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की आगवानी करी इस मौके पर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित मंत्री व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
चार संभागों की बैठक
भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, महापौरों और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में लगभग 410 पदाधिकारी भजन प्रतिनिधि मौजूद रहे जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी भी उपस्थित रहे जिन्होंने आगामी पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की।






