जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज महाकुंभ,भारी भीड़ के चलते जबलपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को किया गया रोक, प्रशासन अलर्ट

श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था

प्रयागराज महाकुंभ,भारी भीड़ के चलते जबलपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को किया गया रोक, प्रशासन अलर्ट

श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था

जबलपुर, यश भारत। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला जबलपुर यातायात पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले के तीनों प्रमुख एंट्री पॉइंट—बरगी टोल टैक्स, सहजपुर टोल टैक्स और सिहोरा टोल पर विशेष यातायात नियंत्रण व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को लगातार अनाउंसमेंट के जरिए सूचित किया जा रहा है कि प्रयागराज में भारी भीड़ के चलते सड़क सीमाएं बंद कर दी गई हैं, इसलिए यात्रा न करें और वापस लौटें।

प्रशासन ने संभाली कमान

सिहोरा टोल पर डीएसपी संतोष शुक्ला को तैनात किया गया है, जहां वे यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं, बरगी टोल टैक्स पर एसडीओपी बरगी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। जिला कटनी द्वारा बीती रात 150 से अधिक वाहनों को वापस किया गया था, जिनमें से कई वाहन सिहोरा क्षेत्र में रुके हुए थे। अब तक 60 वाहन वापस लौट चुके हैं, जबकि कुछ वाहन सड़क किनारे कतारबद्ध करवा दिए गए हैं।

सिहोरा क्षेत्र में रुके हुए यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। एसडीएम से चर्चा कर पानी और खाने की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बरगी टोल टैक्स पर फिलहाल 15 से 20 वाहन रुके हुए हैं, जबकि सहजपुर में मात्र दो वाहन हैं। यातायात एडिशनल एसपी सोनाली दुबे के नेतृत्व में पुलिस की सूझबूझ से जबलपुर में किसी भी प्रकार का यातायात जाम नहीं लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button