भोपाल

वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में 73 वाहन बरामद  – कई अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़, आरोपियों की गिरफ्तारी

वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा, एक सप्ताह में 73 वाहन बरामद 
– कई अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़, आरोपियों की गिरफ्तारी
फोटो कैप्शन – पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए चोरी के वाहन।
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चोरी हुए 73 वाहनों को बरामद किया गया है। इनमें 55 मोटरसाइकिल, 7 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली, 3 चारपहिया वाहन, 3 ई-रिक्शा, एक ट्रक और एक जेसीबी शामिल हैं। पुलिस ने कई अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोहों का भी भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैतूल में पुलिस ने 10 दोपहिया वाहन जब्त किए, जबकि भैंसदेही में ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 4 ट्रैक्टर बरामद किए। मुरैना में ई-रिक्शा चोरी के मामले में 3 ई-रिक्शा और 38 बैटरियां बरामद हुईं। सिंगरौली, डिंडोरी, ग्वालियर, शिवपुरी और विदिशा में भी वाहन चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर कई वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आमजन की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button