जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोली मारने वाले आरोपी की ससुराल सहित अन्य ठिकानों पर पुलिस की दबिश

गोली मारने वाले आरोपी की ससुराल सहित अन्य ठिकानों पर पुलिस की दबिश

जबलपुर यशभारत।बीती रात सिहोरा थाना क्षेत्र के गौरैया मोहल्ला में पुराने विवाद को लेकर एक बदमाश को खितौला निवासी एक युवक ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी सरगर्मी से तलाश करने में लगी हुई है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि खितौला निवासी आरोपी दीपक पटेल की ससुराल सहित अन्य ठिकानों में दबिश दी गई लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है पुलिस में ऐसी उम्मीद जताई है कि आरोपी शीघ्र ही  सलाखों के पीछे होगा। उल्लेखनीय है कि 4 एवं 5 सितंबर की दरमियानी रात गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। इस संबंध में सिहोरा थाना प्रभारी ने बताया कि  30 वर्षीय अस्सू उर्फ आशीष विश्वकर्मा निवासी कटनी हाल मुकाम सिहोरा आदतन अपराधी है। जिसका खितौला निवासी दीपक पटेल से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था बीती रात इन दोनों में फिर गाली गलौज हुई और दीपक ने उसके ऊपर गोली दाग दी। पुलिस के मुताबिक आशीष विश्वकर्मा के उपर तीन गोली हैं जिसका उपचार जबलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। परिजनों व स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। उक्त सूचना मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है की प्रारंभिक तौर पर यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button