शहीदप पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब पुलिस मुख्यालय देगा 5 लाख की सहायता

शहीदप पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब पुलिस मुख्यालय देगा 5 लाख की सहायता
भोपाल। नई पेंशन योजना (एनपीएस) के लागू होने के बाद, पुलिस मुख्यालय ने सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। परिवारों को यह बढ़ी हुई राशि इसी माह से देना तय किया गया है। बीते आठ सालों में रुपये के मूल्य में गिरावट और एनपीएस के कार्यान्वयन के कारण, विभाग ने सहायता राशि में वृद्धि करने का तय किया है। इस योजना को प्रदेश में 21 दिसंबर, 1999 को शुरू लागूु किया गया था, जिसके तहत शुरुआत में परिवारों को 20,000 रुपये दिए जाते थे। इसे 2011 में बढ़ाकर 35,000 रुपये, 2014 में 50,000 रुपये और फिर 2016 में 1 लाख रुपये कर दिया गया था। दरअसल,19 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में योजना को संशोधित किया गया तथा वृद्धि को मंजूरी दी गई। इस योजना में शामिल होने के इच्छुक प्रत्येक कार्मिक को प्रति वर्ष 1,200 रुपये का योगदान देना होगा। बिना देरी के योगदान देने वाले सभी रैंक के अधिकारी, योगदान जमा करने वाले सभी आईपीएस अधिकारी और अन्य सरकारी विभागों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत पुलिसकर्मी, जो योगदान जमा करते हैं, वे बढ़ी हुई वित्तीय सहायता के पात्र हैं।







