आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण पर विपक्ष घिरा
नई दिल्ली ,यशभारत

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण पर विपक्ष घिरा
नई दिल्ली ,यशभारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात साढ़े आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी घमासान तेज है। हालांकि, प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष पर हमलावर नजर आए। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन नहीं करने पर विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं के हितों के खिलाफ कदम बताया।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष के इस रुख को बड़ी राजनीतिक गलती करार देते हुए कहा कि इसका संदेश देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के मुद्दों पर सकारात्मक नहीं है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में विपक्ष को इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।







