मध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का हुआ ऐलान: जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद यह नई टीम तैयार…

 सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के उपरांत सागर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस पुनर्गठन में संगठन की कमान को मजबूती देने के लिए रामकुमार पचौरी को जिला संगठन महासचिव तथा प्रिंस जैन को कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी इस सूची में वरिष्ठता और युवा ऊर्जा का अनूठा सामंजस्य देखा जा रहा है, जिससे आगामी समय में सागर में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
नियुक्तियों के क्रम में संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय करने हेतु आठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं, जिनमें शरद पुरोहित, आनंद हैला, सुल्तान कुरैशी, समीर खांन, बब्बू यादव, जितेन्द्र रोहण, इम्तियाज (चमन) अंसारी और राहुल चौबे शामिल हैं।

इसी प्रकार, महामंत्रियों की एक विशाल टीम तैयार की गई है जिसमें चेतन्य कृष्ण पांडे, वसीम खॉन, ऋषभ जैन, हरिशचंद सोनवार, प्रीतम यादव, वीरेन्द्र महावते, साजिद राईन, श्रीमति सुधा रजक, संजय कटारे, उमर खॉन, गंगाराम अहिरवार, शेरखान, शाहबाज कुरैशी, जितेन्द्र चौधरी, एड. अकील सिददीकी, कल्लु गुप्ता, नदीम कुरैशी, रवीकांत अग्रवाल, नौशाद अब्बासी, अरविन्द्र सिंह ठाकुर, सुनील ठाकुर, अशोक साहू और श्री फिरदोश कुरैशी को स्थान दिया गया है।

संगठन के जमीनी कार्यों के लिए 21 सचिवों की नियुक्ति भी की गई है, जिनमें रोहित मॉडले, आदिल राईन, नीरज रैकवार, अलीम खॉन (तज्जू), रसीद राईन, मुबीन खान, पवन जाटव, मीरा अहिरवार, जाहिद ठेकेदार, प्रियंक जैन बहेरिया, तारिक कुरैशी, देवेन्द्र बाल्मीकि, कुंदन विश्वकर्मा, समीर चौरसिया, सोमेश चौरसिया, नरेश संनकत, स्वप्निल गुप्ता, अजय सिंह राजपूत, अरूण साहू और श्रीमती रंजीता राणा प्रमुख हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील पावा, कुंजीलाल लड़िया, पप्पू गोस्वामी, नरेन्द्र अहिरवार, अशोक नागवानी, अरविन्द मंछदर, मनोज सोनी और निखिल जैन को जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के लिए संरक्षण सदस्यों की सूची में अरविन्द भाई पटैल, प्रेमनारायण मिश्रा, स्वदेश जैन, कैलाश सिंघई, सतीश चंद रावत एड., चुतुर्भज सिंह राजपूत, अवध बिहारी बिल्थरे, भोलेश्वर तिवारी, शुकदेव तिवारी, के.के. सिलाकारी और भूपेन्द्र गुप्ता को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही स्थायी आमंत्रित सदस्यों में संतोश पांडे, त्रिलोकीनाथ कटारे, अशोक श्रीवास्तव, सुनील जैन (पूर्व विधायक), अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, शसुरेन्द्र सुहाने, निधी सुनील जैन, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, जगदीश यादव, प्रशांत समैया, गुड्डू राजा बुंदेला, रेखा चौधरी, राजकुमार पचौरी, जितेन्द्र सिंह चावला, रामकुमार पचौरी, मुन्नालाल चौरसिया (पालक), अखिलेश (मोनू) केारवानी, नरेन्द्र सोनी, मदन सोनी, राजकुमार कोरी, राकेश राय और पप्पू गुप्ता के नामों की घोषणा की गई है।
कार्यकारिणी को पूर्णता देते हुए विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में बुन्देल सिंह बुंदेला, सिद्धगोपाल तिवारी, विमल जैन, श्रीमति निधि सुनील जैन, श्री गुरजीत सिंह अहलूवालिया, अरूण मिश्रा, राम शर्मा, रामनाथ यादव, अब्दुल रफीक गनी, श्रीमति रेखा चौधरी, अवधेश तोमर, राजकुमार पचौरी, राजू राठौर, गोविन्द प्रसाद बक्सी (राजू), शैलेन्द्र तोमर, एड अनिल कोठारी व लखन राठौर, प्रभात जैन, जमना प्रसाद सोनी, रिंकू केशरवानी, रूप नारायण यादव, शालू खान, बलराम साहू, राजू ठाकुर, गोपाल तिवारी, राकेश छावड़ा, शरद मिश्रा, श्रीमति रंजीता राणा, मनोज पांडे, मुरलीधर अहिरवार, राजेश उपाध्याय, श्रीमति चंद्रप्रभा दुबे, दुलीचंद सकवार, आनंद अहिरवार, डॉ. संदीप सबलोक, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, अभिलाश जैन, कल्लू गुप्ता, सुरेन्द्र चौबे, डॉ अंकलेश्बर दुबे और राजकुमार कोरी को नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों में नीलेश अहिरवार को सोशल मीडिया अध्यक्ष, कमलेश तिवारी व लक्ष्मीनारायण सोनकिया को प्रवक्ता, दीनदयाल तिवारी को स्थायी कार्यालय मंत्री और चक्रेश सिंघई को निर्वाचन प्रभारी की कमान सौंपी गई है।
पीसीसी की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button