पाकिस्तान ने बॉर्डर पोस्ट खाली कीं, झंडे हटाए; भारत ने NSA बोर्ड में किया बड़ा बदलाव

पाकिस्तान ने बॉर्डर पोस्ट खाली कीं, झंडे हटाए; भारत ने NSA बोर्ड में किया बड़ा बदलाव
पहलगाम हमले के बाद सेना को फ्री हैंड, सुरक्षा रणनीति तेज
जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली |पहलगाम आतंकी हमले के 8 दिन बाद पाकिस्तान की सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर हलचल तेज कर दी है। जम्मू के कठुआ जिले के पर्गवाल सेक्टर में पाकिस्तान ने अपनी कई चौकियां खाली कर दी हैं और उन पर लगे झंडे भी हटा लिए हैं। इन चौकियों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पाकिस्तानी झंडे नदारद हैं।
इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को इंटरनेशनल बॉर्डर पर पहली बार सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व RAW प्रमुख आलोक जोशी बने चेयरमैन
केंद्र सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया है। इसमें पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
नए बोर्ड में एयर मार्शल पीएम सिन्हा (पूर्व वेस्टर्न एयर कमांडर), ले. जनरल एके सिंह (पूर्व साउथर्न कमांडर), रियर एडमिरल मोंटी खन्ना, IPS अधिकारी राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह तथा पूर्व IFS अधिकारी वेंकटेश वर्मा को शामिल किया गया है।
सेना प्रमुखों को मिली खुली छूट, कार्रवाई का तरीका वे तय करें: PM मोदी
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों, NSA अजित डोभाल और CDS जनरल अनिल चौहान के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार, पीएम ने सेनाओं को फ्री हैंड दिया है और आतंकियों पर कार्रवाई के लिए समय और तरीका तय करने की स्वतंत्रता दी है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद की बड़ी घटनाएं
2:47 PM | 30 अप्रैल 2025
22 भारतीय राजनयिक पाकिस्तान से लौटे
अटारी-वाघा बॉर्डर के ज़रिए 22 भारतीय दूतावास कर्मचारी भारत लौटे।
1:15 PM | 30 अप्रैल 2025
NSAB में सामरिक विशेषज्ञों की बड़ी नियुक्तियां
सुरक्षा रणनीति को धार देने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में अनुभवी सैन्य व राजनयिक अधिकारियों को शामिल किया।
12:18 PM | 30 अप्रैल 2025
पंजाब सरकार तैनात करेगी एंटी-ड्रोन सिस्टम
पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान:
“बीजेपी तय नहीं कर पा रही कि निशाना आतंकवादी हैं या विपक्ष। इस समय ध्यान आतंकवाद पर होना चाहिए।”
भारत ने UN में दिया कड़ा संदेश:
भारत की डिप्टी परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव योजना पटेल ने संयुक्त राष्ट्र में कहा – “पहलगाम हमला 26/11 के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।”
कांग्रेस ने याद दिलाया 26/11 का बीजेपी स्टैंड:
जयराम रमेश ने कहा – “आज BJP जो कह रही है, 2008 में वही आरोप उन्होंने कांग्रेस पर लगाए थे।”






