भोपालमध्य प्रदेश

 मप्र एयर स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा कन्हसलैया में आयोजन

 मप्र एयर स्क्वाड्रन एनसीसी द्वारा कन्हसलैया में आयोजन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 की तैयारी शुरू
​भोपाल, यशभारत। गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षित करने और चयन करने के लिए  आईसीजी आरडीसी-1 कैंप का आयोजन सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग कन्हसलैया के कैंप क्षेत्र में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का जिम्मा 2 मप्र एयर स्क्वाड्रन एनसीसी भोपाल संभाल रहा है।
​मेजर जनरल धूमने ने किया निरीक्षण
​शिविर में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ संचालनालय से 450 कैडेट्स, इंस्ट्रक्टर्स और अधिकारी भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान आज, मेजर जनरल विक्रांत एम धूमने, अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी  संचनालय मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ ने कैंप का निरीक्षण किया और कैडेट्स को संबोधित किया।
​मेजर जनरल धूमने ने कैडेट्स के अनुशासन और जोश की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कैडेट्स अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और संचालनालय के साथ-साथ दोनों प्रदेशों का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाएं।
आरडीसी 2026 के लिए चयन की प्रक्रिया
​इस कैंप का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को आगामी गणतंत्र दिवस कैंप में प्रतिनिधित्व के लिए तैयार और प्रशिक्षित करना है। इसमें से चयनित कैडेट्स जनवरी 2026 में नई दिल्ली में होने वाले मुख्य आरडीसी में भाग लेंगे।
​कैंप में ड्रिल, बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता और सांस्कृतिक (कल्चरल) आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह शिविर कैडेट्स को उनकी दक्षता और नेतृत्व क्षमताओं को निखारने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button