भोपालमध्य प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 19 मई तक पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन

Online applications for transfer of electricity employees have begun.

बिजली कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन  शुरू

19 मई तक पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन

भोपाल यश भारत। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन सुविधा शुरू की है। कंपनी के नियमित और संविदा कर्मचारियों को अब स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को स्वयं या परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी पति या पत्नी के अन्य स्थान पर शासकीय सेवा में पदस्थ होने शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्यरत होने आपसी स्थानांतरण तथा अन्य कारणों के आधार पर स्थानांतरण की सुविधा दी जाएगी। उप महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। हालांकि जिन कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापना अवधि एक वर्ष से कम होगी उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। स्थानांतरण के लिए आवेदन कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर इंटरनल यूज एप्लीकेशन के अंतर्गत उपलब्ध एम्पलाई ट्रांसफर के माध्यम से किया जा सकेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन राकेश शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था से कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पसंद के विकल्प स्थानों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कंपनी के अनुसार कर्मचारी 5 मई से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक कर्मचारी केवल एक बार ही आवेदन सबमिट कर पाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button