रीवा lफिलिंग स्टेशन’ पर बीती रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. शातिर बदमाशों ने पहले कर्मचारियों को उलझाया और फिर हथियार निकालकर करीब 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस घेराबंदी में जुटी हैl
पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार, लूट की इस वारदात से पहले कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई थीं. बताया गया कि वारदात से पहले राहुल मिश्रा नामक युवक का कर्मचारियों से विवाद हुआ था. इसके कुछ देर बाद एक सफेद वर्ना कार और बाइक सवार युवक पंप की रेकी करते नजर आए। रात को जब टैंकर खाली होने के बाद पंप पर सन्नाटा था, तभी रतारा की तरफ से आए दो बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दियाl
वारदात का तरीका काफी शातिराना था. बदमाश पहले ग्राहक बनकर आए और पेट्रोल डलवाया. जब कर्मचारी रजनीश यादव ने बकाया पैसे देने के लिए अपनी जेब से नगदी निकाली, तभी बाइक के पीछे बैठे युवक ने कट्टा निकालकर उसे लोड कर दिया. कर्मचारी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश उसके हाथ से लगभग ₹45,000 की नगदी छीनकर रतहरा की ओर रफूचक्कर हो गएl
घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंप के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं, जिसमें बदमाशों का हुलिया और वारदात का तरीका साफ नजर आ रहा है. पंप मैनेजर और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिएl गए हैंl
Back to top button