भोपालमध्य प्रदेश

री नीट परीक्षा की निष्पक्षता के लिए NSUI ने किया हवन-पूजन सरकार पर भरोसा नहीं अब सिर्फ ईश्वर पर भरोसा : रवि परमार

री नीट परीक्षा की निष्पक्षता के लिए NSUI ने किया हवन-पूजन

सरकार पर भरोसा नहीं अब सिर्फ ईश्वर पर भरोसा : रवि परमार

भोपाल यश भारत। देशभर में आयोजित री नीट परीक्षा के बीच भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने भोपाल में परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता की कामना करते हुए हवन पूजन का आयोजन किया। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की कि परीक्षा बिना किसी अनियमितता और पेपर लीक के संपन्न हो तथा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि पूर्व में नीट परीक्षा के पेपर लीक होने की घटनाओं से लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों को मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। इसी मुद्दे को लेकर एनएसयूआई ने पहले भी विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई थी । हवन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हे भगवान इस बार नीट पेपर लीक मत होने दीजिए नीट बचाओ देश बचाओ तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निष्पक्ष परीक्षा हो जैसे संदेश लिखी तख्तियां हाथों में लेकर परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में देशभर के लाखों परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल परीक्षा संचालन की कामना की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि पिछली बार हुई अनियमितताओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ और कई विद्यार्थियों को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा माफियाओं और पेपर लीक के मुख्य दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। रवि परमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के दावे किए जा रहे हैं लेकिन छात्रों और अभिभावकों का भरोसा अभी भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। इसी कारण एनएसयूआई कार्यकर्ता परीक्षा की निष्पक्षता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि देश का युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन बार बार सामने आने वाले पेपर लीक और परीक्षा घोटाले उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में अनिमेष गोंडली राजवीर सिंह आदर्श रघुवंशी पर्व सक्सेना गोविंदा पटेल रितिक शर्मा धीरज सिंह अमित यादव वंश तुर्कर सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button