मप्र में आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं, रविवार से बंगाल की खाड़ी से सक्रिय होगा नया सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार, हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना

मप्र में आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं, रविवार से बंगाल की खाड़ी से सक्रिय होगा नया सिस्टम
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार, हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला भले ही जारी है, लेकिन बीते दो दिनों से बारिश की तीव्रता में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 25 जुलाई को प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
26 जुलाई से मजबूत होगा नया सिस्टम वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, 26 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। फिलहाल 28 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का यह दौर बने रहने की संभावना है। अब भी औसत से 11 फीसदी कम बरसा पानी मानसून सीजन में अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 11% कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 15% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8% कम बारिश हुई है। वर्तमान में ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के उत्तरी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। आगामी दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान 26 से 27 जुलाई (सुबह 8:30 बजे तक): शहडोल, कटनी और अनूपपुर जिलों में गरज-चमक और 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर 115 मिलीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है।27 से 28 जुलाई (सुबह 8:30 बजे तक): शहडोल, सतना, सिंगरौली और सीधी जिलों में मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ 115 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।






