देश

लापरवाही-वजीरगंज में झोलाछाप चला रहे हैं मौत की क्लीनिक

लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं चेत रहा स्वास्थ्य विभाग,दे रहा मूक समर्थन

गोण्डा।जिले के वजीरगंज में बगैर डिग्री के झोलाछाप बंगाली डाक्टरों और फार्मा क्लीनिक संचालक क्षेत्र के लोगों की जान के दुश्मन बन गये हैं,आये दिन हो रही मौतों के बावजूद लापरवाह स्वास्थ्य विभाग नहीं चेत रहा है।जिसके चलते ये झोलाछाप चिकित्सक बेखौफ होकर अपनी दुकान चला रहे हैं।

बता दें के वजीरगंज क्षेत्र के कालीकुंडा,राजा सारा,डुमरियाडीह, अचलपुर, बालेश्वरगंज,चंदापुर,कोंडर चौराहा,गेणसर चौराहा,दुर्जनपुर चंदापुर, टिकरी बाजार समेत दर्जनो छोटे-बड़े चौराहों बाजारों में ये झोलाछाप और बंगाली मौत की दुकान चला रहे हैं,अबतक दुर्जनपुर, कोंडर चौराहा समेत टिकरी बाजार में तीन जाने भी ले चुके हैं

बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग का इन पर कार्रवाई न करना कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा करता नजर आ रहा है।हालांकि,इस संबंध में सीएमओ का कहना है कि,क्षेत्रीय स्तर पर इन झोलाछापों और बंगालियों पर कार्रवाई के लिये वजीरगंज सीएचसी अधीक्षक को कहा गया है। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई न होना कहीं न कहीं इन झोलाछापों को मूक समर्थन देना माना जा रहा है।
सूत्रों की माने तो सीएचसी अधीक्षक के गुर्गे इन बंगाली व झोलाछाप चिकित्सकों से इनकी दुकान चलाने के ऐवज में अच्छी सुविधाशुल्क वसूल रहे हैं।यही बड़ी वजह है कि,झोलाछाप जान ले रहे हैं पर स्वास्थ्य विभाग इनपर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button